- Hindi News
- National
- Khirkiya News Mp News Black Female Deer Hunted Villagers Caught 2 Poachers 2 Absconding
काले मादा हिरण का गाेली मारकर शिकार, गांववालों ने 2 शिकारियों को पकड़ा, 2 फरार
नीमसराय के पास शुक्रवार रात 12 बजे खेत में दुर्लभ काला मादा हिरण के शिकार करने के अाराेप में खिरकिया के वार्ड 7 निवासी मोहम्मद अनवर पिता निजामुद्दीन (45) एवं मोहसिन पिता इब्राहिम (20) दोनों निवासी खिरकिया काे ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ा। खिरकिया के वार्ड 10 निवासी छाेटा अनवर व खंडवा के पेठिया निवासी रकीब उर्फ कप्तान भाग गए।
ग्रामीणों द्वारा घेराबंदी कर पकड़े गए दाेनाें अाराेपियाें काे काेर्ट के अादेश पर जेल भेज दिया। हिरण की हत्या के विराेध में वन्य जीव प्रेमी विश्नोई समाज के लाेगाें व ग्रामीणों ने सुबह 8 से 12 बजे तक चार घंटे तक छीपाबड़ थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। पीएम के बाद हिरण का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। किसान काे धमकाने के मामले में पुलिस ने अलग से केस दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से दो बाइक, बंदूक का कवर भी जब्त किया है।
4 के खिलाफ केस दर्ज किया हैैं
लालजी मिश्रा, डीएफओ वन विभाग हरदा
धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है
-मनीष अग्रवाल, एसपी, हरदा
वारदात : कोर्ट के आदेश पर दो आरोपियों को भेजा जेल, शुक्रवार रात 12 बजे की है घटना
पीएम रिपोर्ट : गाेली मारने के बाद हथियार से काटा है गला
शिकारियाें के बुलंद हाैसले व वन्य जीवाें पर बढ़ते खतरे के विराेध में अभा जीव रक्षा संगठन प्रदेशाध्यक्ष हीरालाल पटेल समेत कई ग्रामीणों ने थाना घेर रखा। वन अमला ग्रामीणों के साथ हिरण काे पशु चिकित्सालय लाए। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके त्रिपाठी ने हिरण का पोस्टमार्टम किया। उन्होंने बताया कि 3 से 4 साल के काले हिरण के शरीर पर गोली का निशान है। किसी धारदार हथियार से उसका गला काटा गया है। पीएम के बाद हिरण का अंतिम संस्कार किया।
नीमसराय गांव के किसान ओमप्रकाश ने दर्ज कराया केस
थाना प्रभारी राकेश गौर ने बताया कि फरियादी ओमप्रकाश नारायण विश्रोई निवासी नीमसराय की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध वन प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2 (16) क, 39, 9/51 तथा भादंवि की धारा 523 में केस दर्ज किया। आरोपियों से जब्त बाइक क्रमांक एमपी 47 एमसी 4756 परिवहन विभाग की बेवसाइट पर माे. अनवर के नाम पर रजिस्टर्ड है। वहीं दूसरी बाइक एमपी 47 एमजे 2881 दिनेश पिता हरिसिंह राजपूत निवासी वार्ड 28 के नाम पंजीकृत है।
शिकारियाें ने किसान काे बंदूक दिखाकर धमकाया भी
नीमसराय गांव में शुक्रवार रात 4 शिकारी दुर्लभ प्रजाति के काले हिरण का शिकार करने अाए। पड़ाेसी किसान दिलीप तिवारी के खेत में 12 बजे देख किसान अाेमप्रकाश विश्नोई ने चिल्लाकर पूछा काैन हाे, ताे एक ने बंदूक दिखाते हुए कहा, अागे मत अाना वर्ना गाेली मार दूंगा। फिर एक अाराेपी ने घायल हिरण का गला रेत दिया। किसान ने अंधेरे में जाकर गांव के लाेगाें काे माेबाइल लगाकर घटना बताई। फिर ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी कर अाराेपी अनवर और मोहसिन काे पकड़ा।
खिरकिया। काले हिरण के शिकार के विराेध में थाना पर विरोध करते ग्रामीण। दूसरी फोटो में ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए दाेनाें आरोपी व मृत हिरण।