हस्तशिल्प पुरस्कारों के लिए आवेदन बुलाए
हरदा| केंद्र सरकार द्वारा हस्तशिल्प कारीगरों को दिए जाने वाले शिल्प गुरू अवार्ड राष्ट्रीय योग्यता प्रमाण पत्र एवं डिजाइन नवरचना पुरस्कार के लिए आवेदन बुलाए हैं। शिल्प गुरू पुरस्कार के लिए 50 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे हस्तशिल्प कारीगर जिन्हें क्षेत्र में 20 वर्षों का अनुभव हो। वे आवेदन कर सकेंगे। ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि देश के 10 हस्तशिल्पयों को ये पुरस्कार दिया जाएगा। प्रत्येक पुरस्कार में दो लाख रुपए का नगद पुरस्कार और एक स्वर्ण सिक्का, एक शाल एक प्रमाण पत्र और ताम्र पत्र शामिल होगा।