- Hindi News
- National
- Harda News Mp News Changes Made In Meeting Arrangements 15 Min 12th Paper Started Late
बैठक व्यवस्था में किया बदलाव, 15 मि. देरी से शुरू हुआ 12वीं का पेपर
छात्रा रोशनी के पिता ने लापरवाही के लिए केंद्राध्यक्ष सहित अन्य पर कार्रवाई की मांग की
कक्षा 12वीं के लिए शासकीय कन्या उमा केंद्र पर शनिवार काे परीक्षा शुरू हाेने से एेन पहले बैठक व्यवस्था में बदलाव किया। इससे परीक्षा 15 मिनट देरी से शुरू हाे सकी। इससे परीक्षार्थियों काे परेशानी का सामना करना पड़ा। छात्रा के पिता ने इसकी शिकायत डीईअाे डीएस रघुवंशी से की।
श्रीराम शरणम काॅलाेनी निवासी कन्हैयालाल कुशवाह ने बताया कि उनकी बेटी राेशनी का 12वीं का बिजनेस स्टडीज का पेपर था। बैठक व्यवस्था नहीं हाेने की वजह से परीक्षा शुरू हाेने के तत्काल पहले उन्हें दूसरे कमरे में बैठाया गया। अानन- फानन में दूसरे कक्ष में बैठक व्यवस्था करने में 15 मिनट लग गए। इससे छात्रा के पेपर में कम अंक अाने की अाशंका है।
उन्होंने बताया कि उनकी बेटी इसके पहले भी प्रावीण्य सूची में स्थान बना चुकी है। इस लापरवाही से उसके कम अंक अा सकते हैं। उन्होंने इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार केंद्राध्यक्ष सहित अन्य पर कार्रवाई की मांग की है।