हाईवे पर चेकिंग, 8 वाहनाें पर ~ 3250 जुर्माना
हंडिया। पुलिस ने हाईवे पर की वाहनाें की चेकिंग।
हंडिया| पुलिस ने इंदाैर-बैतूल नेशनल हाईवे पर थाने के सामने रविवार शाम वाहनाें की चेकिंग की। इस दाैरान दाे अाैर चार पहिया वाहनाें के कागज चेक किए। 8 वाहन चालकाें पर 3250 रुपए जुर्माना किया। थाना प्रभारी एसपीएस बघेल ने बताया कि चेकिंग के दाैरान गेहूं कटाई के लिए जाने वाले हार्वेस्टर के रजिस्ट्रेशन सहित अन्य कागजात भी जांचे गए। इसके अलावा वाहन चालकाें काे सीट बेल्ट बांधने व बाइक चालकाें काे हेलमेट लगाने की समझाइश दी गई। इस दाैरान करीब 70 वाहनाें के कागजात चेक किए गए।