- Hindi News
- National
- Harda News Mp News Child Rape Home And Minor Mother Of Minor Rape Victim Sent To Jail
नाबालिग रेप पीड़िता काे बाल सुधार गृह अाैर अाराेपी मां काे भेजा जेल
सिविल लाइन पुलिस ने भगवती नर्सिंग हाेम के शौचालय में नवजात कन्या की हत्या कर फेंकने की अाराेपी नाबालिग रेप पीड़िता अाैर उसकी मां काे शनिवार काे काेर्ट में पेश किया। जहां पीड़िता के धारा 164 के बयान हुए। पीड़िता काे बाल सुधार गृह इंदाैर भेज दिया। उसकी मां काे जेल भेज दिया। रेप का अाराेपी काॅलेज का छात्र युवराज अभी भी फरार है।
एसपी मनीष अग्रवाल ने बताया कि नवजात की हत्या के अाराेप में शुक्रवार काे खेत मालिक अर्जुन जाट काे जेल भेजा जा चुका है। इसी मामले में शौचालय में कन्या काे जन्म देने वाली रेप पीड़िता काे शनिवार काे किशाेर न्यायालय में पेश किया। जहां से बाल सुधार गृह इंदाैर भेजा है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग हाेम के सीसीटीवी की बारीकी से जांच की जा रही है। यदि इस मामले में अागे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने अाएगी ताे उसे भी बख्शा नहीं जाएगा।
इधर, पुलिस ने नाबालिग से रेप करने वाले अाराेपी युवराज काे गिरफ्तार करने के लिए उसके घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। एसपी ने बताया कि इस मामले की जांच अब पुलिस महिला एसडीअाेपी हिमानी मिश्रा करेंगी।
पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल : इस मामले में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। बड़ा सवाल यह है कि पीड़िता सुबह 9.15 बजे भर्ती हुई ताे उसे किस डाॅक्टर ने क्या दवाएं दी, काैन से इंजेक्शन लगाए। क्या यह संभव है कि 14 साल की उम्र में पहला प्रसव बिना डाॅक्टर, नर्स के छाेटे से शौचालय में नार्मल हाे जाए। करीब 2.30 बजे पीड़िता चली गई और नर्सिंग हाेम से थाने काे सूचना रात 7.40 काे दी गई। क्या इस बीच 5 घंटे उस शौचालय का किसी ने उपयोग नहीं किया। नियमानुसार जब अादिवासी पीड़िता पेट से गर्भवती दिख रही थी ताे उसे भर्ती करने के बाद तुरंत पुलिस काे नर्सिंग हाेम ने सूचना क्यों नहीं दी। वहीं पुलिस नर्सिंग हाेम संचालक काे क्लीन चिट क्यों दे रही है।
**