पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Harda News Mp News Chyrena Virus Annual Evaluation Of Classes 1 To 4 6 And 7 Postponed Till The Next Order

काेराेना वायरस : कक्षा 1 से 4, 6 व 7 का वर्षिक मूल्यांकन अागामी अादेश तक किया स्थगित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरदा| काेराेना वायरस की वजह से अागामी अादेश तक स्कूल, काॅलेज बंद कर दिए हैं। इसका असर वार्षिक मूल्यांकन पर भी पड़ा है। कक्षा 1 से 4 व 6, 7 का वर्षिक मूल्यांकन अागामी अादेश तक स्थगित कर दिया है। इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। एपीसी विवेक शर्मा ने बताया कि मूल्यांकन के लिए शालावार प्रश्नपत्र हरदा, टिमरनी व खिरकिया बीअारसी काे उपलब्ध करा दिए हैं। लेकिन बीअारसी काे मूल्यांकन के लिए शालाअाें में प्रश्नपत्र वितरण नहीं करने काे कहा है। वितरण के अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे। प्रश्नपत्र पत्र सहित अन्य परीक्षा सामग्री को विकासखंड स्तर पर गोपनीयता के साथ सुरक्षित रखने काे कहा है। उन्हाेंने बताया कि बाेर्ड पेटर्न पर हाेने वाली कक्षा 5वीं, 8वीं की परीक्षा पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार हाेगी।
खबरें और भी हैं...