- Hindi News
- National
- Harda News Mp News Claims Of Farmers If 50 Of The Farmers Will Not Get Water For Moong In The Lining Block
किसानाें का दावा : यदि लाइनिंग की अाड़ में पानी राेका ताे 50% किसानों को मूंग के लिए नहीं मिलेगा
तवा बांध से गर्मी के सीजन में मूंग के लिए पानी देने की मांग काे लेकर जिले के किसान अाैर किसान संगठन एकजुट हाे गए हैं। सत्ता पक्ष व विपक्ष के नेताअाें काे ज्ञापन देकर पानी की मांग की जा रही है। नहराें के सीमेंटीकरण के कारण कुछ नहराें से अधिकारी पानी देने से इंकार कर चुके हैं। उनकी दलील काे साजिश बताते हुए किसान खुद अफसराें काे अाईना दिखा रहे हैं कि 22 माह में जाे काम 68 प्रतिशत हाेना था, वह केवल 30 फीसदी ही हुअा, जाे हुअा वह भी घटिया हाेने से उखड़ने लगा। यदि लाइनिंग के नाम पर पानी नहीं दिया ताे 50 प्रतिशत किसान वंचित रह जाएंगे।
रविवार काे किसानाें का प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस के पूर्व विधायक अारके दाेगने से मिला। किसानाें ने कहा कि टिमरनी संभाग की हंडिया शाखा में अाने वाली अजनई, रुंदलई व हरदा उपनहर की लाइनिंग गुजरात की कृपानिधि कंसट्रक्शन कंपनी कर रही है। जल उपभाेक्ता संस्था के दीपचंद नवाद ने बताया कि 22 महीनाें में कंपनी ने केवल 30 प्रतिशत काम किया है। अनुबंध के अनुसार अभी तक 68 प्रतिशत काम हाेना था। उन्हाेंने अाराेप लगाया कि अभी तक जाे काम हुअा वह भी
गुणवत्ताहीन हुआ।
किसानाें ने बताया कि जिले की 6 बड़ी उपनहरों को लाइनिंग के नाम पर पानी से वंचित किया जा रहा है। अभी जिन नहराें से पानी नहीं देना प्रस्तावित है, वे जिले का 50 प्रतिशत रकबा सिंचित करती हैं। यह किसानाें से भेदभाव है।
किसानाें ने डाॅ. दाेगने काे बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा जो ग्रीष्मकालीन मूंग के लिए जो प्लानिंग की जा रही है। साथ ही सिंचाई मंत्री से बात कर उचित कार्रवाई का विश्वास दिलाया है।
हरदा। पूर्व विधायक काे ज्ञापन देते हुए प्रतिनिधिमंडल के सदस्य।