- Hindi News
- National
- Harda News Mp News Cleanliness Fortnight To Run In Anganwadis Till March 15
आंगनबाडि़यों में 15 मार्च तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा
शाहपुर| ब्लॉक की समस्त आंगनबाड़ियों में स्वच्छता पखवाड़े के तहत हाथ धुलाई कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
महिला एवं बाल विकास विभाग शाहपुर अंतर्गत समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर हाथ धुलाई के चरणों का प्रदर्शन कर स्वच्छता की जानकारी दी। इसके साथ ही 8 से 22 मार्च तक चलाए जाने वाले पोषण पखवाड़ा के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। इसी के तहत पंचायत प्रतिनिधियों एवं बच्चों के अभिभावकों के साथ बच्चों के ऊपरी आहार एवं वृद्धि निगरानी पर चर्चा कर उचित खान पान संबंधित सलाह दी। साथ ही पोषण संबंधी प्रदर्शनी लगाई गई एवं पोषण जागरूकता संबंधी रैली निकाली गई।