पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Harda News Mp News Cleanliness To Show Survey Team Commissioned The Unit To Make Manure From Waste Shut Down In 15 Days

सफाई : सर्वे टीम को दिखाने के लिए कचरे से खाद बनाने की यूनिट चालू की, 15 दिन में ही कर दी बंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 हाेते ही शहर में सफाई व्यवस्था फिर पुराने ढर्रे पर लाैट अाई है। स्वच्छता सर्वेक्षण टीम काे दिखाने के लिए नगरपालिका ने मुक्ति धाम के पास कचरे से खाद बनाने की यूनिट शुरू की लेकिन 15 दिन में ही वह बंद हाे गई। बाजार क्षेत्रों में रात में झाड़ू नहीं लग रही, दिन में चाैक- चौराहों से कचरे के ढेर नहीं उठ रहे। मजेदार बात यह है कि नपा ने जहां स्वच्छता अभियान के दाैरान जागरूकता के नारे लिखे होर्डिंग्स लगाए हैं, उसकी के नीचे पॉलीथिन बिखरी पड़ी रहती है। इससे लाेग परेशान हैं। शहर के बाहरी इलाकों में ताे कचरा कलेक्शन के लिए मैजिक वाहन भी नहीं पहुंच रहे हैं। अब नपा के दिखावे की पाेल खुल गई है। नपा सीएमअाे जीएस यादव कचरे से खाद बनाने के प्लांट बंद हाेने का कारण तक नहीं बता पाए। कचरा मुक्तिधाम के पास की जमीन पर डंपर हाे रहा है।

इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण तीन चरणाें में चला। अंतिम चरण अक्टूबर से जनवरी के बीच रहा। इस दाैरान नपा ने नंबर पाने अाैर दिल्ली से अाने वाली टीम काे दिखाने के लिए खूब दिखावा किया।

नजारा : जागरूकता का नारा लिखा होर्डिंग्स लगाया, उसी के नीचे बिखरी पड़ी पाॅलीथिन


दावा फेल : नहीं बन रही कचरे से जैविक खाद, युवाओं को राेजगार भी नहीं दिया

स्वच्छता सर्वेक्षण के दाैरान नपा ने दावा किया था कि कचरे से जैविक खाद बनाकर बेची जाएगी। इसमें शहर से निकलने वाले कचरे से लाेहा, कांच सहित ठाेस अपशिष्ठ व पॉलीथिन अगल की जाएगी। इसके अलावा बचने वाले कचरे से खाद बनाकर बेची जाएगी। इससे लाेगाें काे राेजगार देने की भी याेजना थी। लेकिन अब नपा का दावे पर अब ताला लग चुका है। यूनिट के प्लेट फार्म पर खाद बनी पड़ी हुई है।

शहर में अब रात में नहीं हाे रही सफाई, चाैराहों पर कचरा, पॉलीथिन के लगे ढेर

स्वच्छता सर्वेक्षण बंद हाेने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था लड़खड़ा गई है। नपा के जिम्मेदार अधिकारी मॉनिटरिंग नहीं कर रहे हैं। बाजार क्षेत्रों में रात में हाेने वाली सफाई बंद हाे गई है। बुधवार रात काे नई सब्जी मंडी में कचरे के ढेर लगे हुए थे। दिन में शहर के चाैराहों पर कचरा, पॉलीथिन के ढेर बिखरे रहते हैं। आवारा मवेशी इस कचरे काे सड़क पर फैला देते हैं। इससे लाेगाें काे आवागमन में परेशानी हाेती है।

केवल 15 दिन बनी कचरे से खाद, लेकिन नपा ने खर्च कर दिए ढाई लाख रुपए

मुक्तिधाम के पास शहर से निकले कचरे से खाद बनाने की यूनिट शुरू हुई। इसके लिए तार फेसिंग कराई। टीन शेड लगाए। कचरा अलग-अलग कर दाे बार खाद बनाई। खाद बेचने के लिए नपा ने 2 व 5 किलाे की पैकिंग की। स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग पाने खूब दिखावे हुए। बड़े-बड़े दावाें वाली कचरे से खाद बनाने की यूनिट पर अब ताला लगा है। जानकारी के मुताबिक कचरा से खाद बनाने की इस यूनिट की तार फेंसिंग व टीन शेड पर ही नपा ने ढाई लाख रुपए खर्च किए।

हरदा। रात में सफाई बंद हाेने से नई सब्जी मंडी राेड पर बिखरा कचरा।

यूनिट बंद हाेने का कारण नहीं बता पाए सीएमअाे

सीएमअाे जीएस यादव कचरे से खाद बनाने की यूनिट बंद हाेने का कारण नहीं बता पाए। यूनिट बंद करने के पीछे क्या कारण है यह जवाब वे नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण सतत प्रक्रिया है। उनका दावा है कि शहर में रात काे भी सफाई हाे रही है। रविवार की वजह से एक दिन पहले रात में सफाई नहीं हाे पाई। दिन में चाैक- चाैराहें पर कचरे के ढेर लगे हाेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि व्यवस्था दुरूस्त कराई जाएगी।

हरदा। मुक्तिधाम के पास कचरे से खाद बनाने की यूनिट पर लगा ताला।
खबरें और भी हैं...