- Hindi News
- National
- Harda News Mp News Conflict Of 236 Hectare Standing Wheat Crop Seized In Kadela Ubari
कड़ाेला उबारी की विवादित 2.36 हेक्टेयर में खड़ी गेहूं फसल की जब्त
सुपुर्दगी लेने काेई नहीं अाया, पंचायत पर सूचना चस्पा की
हरदा| नायब तहसीलदार महेंद्र चाैहान ने शुक्रवार काे एसडीएम एचएस चाैधरी के अादेश पर कड़ाेला उबारी की विवादित 2.36 हेक्टेयर जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल जब्त कर ली है। सुपुर्दगी लेने वाला काेई अागे नहीं अाया ताे जब्ती की सूचना ग्राम पंचायत भवन में चस्पा कर दी।
नायब तहसीलदार चाैहान ने बताया कि जमीन का विवाद का प्रकरण एसडीएम काेर्ट में चल रहा है। इस मामले में वेद प्रकाश व प्रभुदयाल ने विवादित जमीन पर बाेवनी की शिकायत की। इस मामले में 2.36 हेक्टेयर में खड़ी गेहूं फसल जब्त कर ली है। विवादित जमीन की फसल जब्ती काेई भी लेने काे तैयार नहीं हुअा। जब्ती की सूचना ग्राम पंचायत के भवन में चस्पा कर दी है।
2 हरदा। खेत में माैका पंचनामा बनाते हुए अधिकारी।