- Hindi News
- National
- Khirkiya News Mp News Connection Is Being Made Between 15 Wards And 22 Villages Of Khirkiya To Collect 325 Crores
खिरकिया के 15 वार्ड अाैर 22 गांवों से 3.25 कराेड़ वसूलने बिविकं काट रही कनेक्शन
बिजली कंपनी 2 मार्च से चला रही है वसूली अभियान
बिजली कंपनी काे शहर के 15 वार्डों और 22 गांवों के लाेगाें से करीब 3.25 करोड़ रुपए वसूलना है। मैदानी अमला 2 मार्च से शहरी क्षेत्र में 2 हजार और गांवों में 5 हजार से अधिक की राशि बकाया हाेने पर कनेक्शन काट रहा है। लेकिन इसके विपरीत सरकारी दफ्तरों पर लाखाें रुपए बकाया हाेेने पर भी उनके कनेक्शन नहीं काटे जा रहे हैं। खिरकिया वितरण केंद्र से जुड़े 70 सरकारी कनेक्शनों पर 17.91 लाख रुपए बकाया है। इनमें स्कूलों, छात्रावासों, ग्राम पंचायतों, वन विभाग, पोस्ट ऑफिस, दूर संचार विभाग शामिल हैं।
खिरकिया वितरण केंद्र से करीब 10 हजार कनेक्शन जुड़े हैं। इनमें 7500 घरेलू व गैर घरेलू और 2500 कृषि पंप हैं। एक सप्ताह से शहरी क्षेत्र में लगभग 100 लाेगाें के कनेक्शन काटे। इसमें किसी पर 2 हजार तो किसी पर 20 हजार रुपए बकाया हैं। कंपनी के प्रभारी एई साैरभ शर्मा ने कहा घरेलू, गैर घरेलू और कृषि पंप के बकायादारों के कनेक्शन काट रहे हैं। सरकारी दफ्तरों के कनेक्शनों की बकाया राशि भी जमा करा रहे हैं। नियमों का पालन करने से सरकारी दफ्तरों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई नहीं कर सकते हैं। क्षेत्र के 2200 बकायादारों को नोटिस जारी कर रहे हैं।