- Hindi News
- National
- Harda News Mp News Constituted The Executive Committee Of Sribhuana Provincial Youth Youth Gujjar Sanstha
श्रीभुअाणा प्रांतीय नवयुवक गुर्जर संस्था की कार्यकारिणी का गठन किया
श्रीभुआणा प्रांतीय नवयुवक गुर्जर संस्था क्षेत्र रहटगांव के नवीन कार्यकारिणी सदस्यों व संस्था पदाधिकारियों का चयन गुरुवार काे सामाजिक लाेगाें की उपस्थिति में सर्वसम्मति से किया गया। इस दाैरान अध्यक्ष अजय पाटिल झाड़पा, उपाध्यक्ष दिनेश छलोत्रे सोहागपुर, उपाध्यक्ष गणेश रानवे धनगांव, कोषाध्यक्ष सुभाष बांके रहटगांव, सचिव मोहन पाटिल रहटगांव, सहसचिव रामजिवन चौधरी धनगांव, आॅडिटर रामजिवन पाटिल सिंधखेड़ा, स्टोरकीपर गणेश बटाने छीरपुरा, मीडिया प्रभारी शशिमोहन बांके कासरनी का चयन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महासभा हरदा के पूर्व अध्यक्ष रामकृष्ण पटेल का कार्यकाल समाप्त हाेने पर सम्मान किया गया। गुर्जर ने समाज के लिए अपने जीवन के महत्वपूर्ण 15 साल दिए हैं। कार्यक्रम में भुआणा प्रांतीय गुर्जर सभा के युवा उपाध्यक्ष मनोज बागरे सहित अन्य उपस्थित हुए।
रहटगांव कार्यक्रम में शामिल सामाजिक लाेग।