- Hindi News
- National
- Harda News Mp News Daay Will Assault A Young Man For Not Paying The Rent Of The Tent
टेंट का किराया नहीं देने पर दाे लाेगाें ने एक युवक से की मारपीट
हरदा| मानपुरा में टेंट का किराया मांगने पर झगड़ा हाे गया। इसमें दाे लाेगाें ने एक की पिटाई कर दी। पीड़ित ने सिविल लाइन पुलिस काे इसकी शिकायत की। जांच के बाद धमकाने, मारपीट सहित अन्य धाराअाें में प्रकरण दर्ज किया है। सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि मानपुरा निवासी हिम पिता जहूर खान ने खेड़ीपुरा निवासी अच्छू उर्फ अमिन व मानपुरा निवासी पटाखे वाले माेहसिन काे टेंट किराए से दिया। वह 1 मार्च काे किराया मांगने गया ताे दाेनाें ने उसके साथ मारपीट की। जांच के बाद दाेनाें अाराेपियाें के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।