पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दैवेभाे काे रिक्त पदाें पर स्थाई नियुक्ति की मांग की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरदा| मप्र वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन में काम करने वाले दैनिक वेतन भाेगी श्रमिकों ने उनकी समस्याअाें काे लेकर कलेक्टर के नाम गुरुवार काे आवेदन दिया। इसमें प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेयी ने आवेदन में सभी दैवेभाे काे रिक्त पदाें पर स्थाई पदाें पर नियुक्ति की मांग की। समान काम के बदले समान वेतन देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि किसी कर्मचारी काे सेवा से अलग किया जाता है ताे उसके पहले उसकी जांच नियमित कर्मचारी की तरह की जाना चाहिए। उसे भी उसका पक्ष रखने का माैका दिया जाना चाहिए। दाेषी पाए जाने पर ही कार्रवाई हाेना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने प्रसूति काल में महिला सह कर्मियों काे मातृत्व अवकाश की पात्रता सरकारी कर्मचारियों की तरह दी जाना चाहिए।
खबरें और भी हैं...