पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khirkiya News Mp News Dialer Tan Changed On Mabile Information About How To Avoid The Kairana Virus

माेबाइल पर बदल गईं डायलर टाेन : सुनाई दे रही काेराेना वायरस से बचने की जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खिरकिया| कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने लाेगाें के माेबाइल की डायलर टाेन से जानकारी दी जा रही है। गाने की जगह खांसी की आवाज के साथ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से कोरोना वायरस से बचाव का संदेश सुनाई दे रहा है। चाहे किसी भी कंपनी की मोबाइल सिम हो उसकी डायलर टाेन 7 मार्च से बदल गई है। डायलर टाेन मंे यह सुनाई दे रहा है- खांसते या छींकते वक्त हमेशा मुंह को रूमाल या टिशू से ढंके। हाथों को लगातार साबुन से धोएं। अपनी आंख, नाक और मुंह को बार-बार छूने से बचें। अगर किसी को खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ हो तो उससे कम से कम एक मीटर दूरी बनाए रखें। जरूरत पड़ने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाएं या हेल्पलाइन नंबर 011-23978046 पर संपर्क करें।
खबरें और भी हैं...