काेराेना के कारण व्यापारी संघ ने नहीं निकाली गेर
क्षेत्र में हाेली से ज्यादा रंग पंचमी मनाई जाती है। इस बार पंचमी पर व्यापारी संघ ने नपा उद्यान में रंग पंचमी मिलन समारोह रखा। लेकिन काेराेना वायरस के डर के कारण सुरक्षा के लिहाज से गेर यानी जुलूस निकालना कैंसिल कर दिया। पार्क में हाेली व फाग गीताें पर व्यापारी जमकर नाचे। नपा ने पंचमी के कारण दोपहर में अतिरिक्त जल सप्लाई की। वहीं शहर में भी हुरियाराें ने खासकर युवाअाें ने जमकर रंग गुलाल उड़ाया। एहतियात के ताैर पर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।
मप्र में स्कूल, काॅलेज में छुट्टी व सिनेमाघर बंद हाेने के अादेश के बाद व्यापारी संघ ने भी शनिवार काे नपा उद्यान में अायाेजित रंग पंचमी मिलन समारोह में बीच निकाले जाने वाले गेर काे कैंसिल कर दिया। प्रशासन ने समझाइश दी कि एहतियात के ताैर पर लाेग नमी वाली जगह व भीड़ से बचें। प्रशासन की समझाइश पर संघ मान गया। शहर के मुख्य मार्गाें से शनिवार दोपहर में निकालने वाली गेर (जुलूस) नहीं निकाली गई। हालांकि व्यापारी संघ के सभी सदस्याें व पदाधिकारियों ने उद्यान में जमकर रंग गुलाल खेला। हाेली के गीताें पर सभी खूब थिरके।
प्रशासन की अपील : एहतियात के ताैर पर लाेग नमी वाली जगह व भीड़ से बचें
अतिरिक्त मिला पानी, छुट्टी ने बढ़ाया धमाल
काेराेना वायरल से बचाव के चलते एहतियात के ताैर पर शासन ने स्कूल- काॅलेजाें में अागामी अादेश तक छुट्टी घोषित कर दी। शुक्रवार शाम यह अादेश अाए। वहीं नपा पंचमी पर दोपहर में अतिरिक्त पानी देने की घोषणा कर चुकी थी। इसका नतीजा यह हुअा कि स्कूल व काॅलेज के छात्र-छात्राअाें ने काॅलाेनी व माेहल्लाें में जमकर रंग गुलाल खेला।
हरदा। नपा उद्यान में रंग पंचमी मनाते हुए लोग।