बुजुर्ग दंडवत कर रहे नर्मदा परिक्रमा
टिमरनी| अास्था के चलते रायसेन के गगनवाड़ा के रहने वाले बैनीसिंग राजपूत (60) दंडवत नर्मदा परिक्रमा कर रहे हैं। उन्होंने दंडवत करते हुए रविवार काे जिले में प्रवेश किया। हाेशंगाबाद राेड पर पहुंचकर सामाजिक संगठनाें ने उनका स्वागत किया। राजपूत ने बताया उन्हांने 1 जनवरी से सांडिया से दंड़वत नर्मदा परिक्रमा शुरू की है। राेजना पांच किमी का सफर तय करते हैं। जिले में प्रवेश पर महाराणा सेना व पूर्व नप अध्यक्ष ने उनका स्वागत किया। इस दाैरान महाराणा सेना के संरक्षक हुकुम सिंह राजपूत, महेंन्द्र राणा सहित अन्य माैजूद थे।