- Hindi News
- National
- Timarni News Mp News Endured Professor Was Invited To Become Editor From New York And Publish The Book
सहा. प्राध्यापक काे न्यूयाॅर्क से एडिटर बनने और किताब प्रकाशित कराने का आमंत्रण मिला
भाेपाल के रहने वाले हैं डाॅ. नीरज मालवीय
शासकीय काॅलेज टिमरनी में गणित के सहायक प्राध्यापक व भाेपाल निवासी डॉ. नीरज मालवीय का पिछले सप्ताह एक रिसर्च पेपर सर्बिया देश में जर्नल फिलोमेट स्वीकृत हुआ है। 12 मार्च रात 9 बजे मेल के जरिए नोवा साइंस पब्लिकेशन न्यूयॉर्क अमेरिका से इन्हें एडिटर बनने और किताब प्रकाशित कराने आमंत्रण मिला है। डॉ. मालवीय 50 रिसर्च पेपर नेशनल व इंटरनेशनल जर्नल्स में प्रकाशित करवा चुके हैं। रिसर्च पेपर का पब्लिकेशन विश्व के कई प्रतिष्ठित गणितज्ञों के साथ अनेक देशों में हुआ है। शोध छात्रों के लिए इनकी तीन किताबों का प्रकाशन जर्मनी से निशुल्क हुआ है। डाॅ. मालवीय अंतरराष्ट्रीय रिसर्च जर्नल में एडिटर और एशियन जर्नल ऑफ मैथमेटिक्स एंड कम्प्यूटर रिसर्च यूनाइटेड किंगडम में रेव्यूअर के रूप में काम कर रहे हैं। आईआईटी मुंबई की वर्कशॉप में इनके काम को एक्सेप्शन परफॉर्मेंस से प्रमाणित किया जा चुका है। राजीव गांधी यूनिवर्सिटी भोपाल ने इनका कोड 30 के तहत एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में चयन किया जा चुका है। अनुसंधान में उत्कृष्ट काम करने के लिए मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय भोपाल ने डाॅ. मालवीय को अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से भी सम्मानित किया है। ये विगत 14 वर्षों से भोपाल के इंजीनियरिंग कॉलेजों में सेवा दे रहे थे जो वर्तमान में दिसंबर 2019 से टिमरनी काॅलेज में पदस्थ हैं।
डाॅ. नीरज मालवीय।