- Hindi News
- National
- Harda News Mp News Eww Seeks Property Documents From 21 Cooperative Societies In 21 Debt Waiver Losses
ईअाेडब्ल्यू ने कर्ज माफी घाेटाला मामले में 18 सहकारी समितियाें के 21 लाेगाें से मांगे संपत्ति के दस्तावेज
हरदा| जिले में वर्ष 2018 में हुए 28 कराेड़ रुपए के कर्ज माफी घाेटाले में अार्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूराे (ईअाेडब्ल्यू) ने 18 सहकारी समितियाें के 21 लाेगाें काे नाेटिस जारी किया है।
इसमें 13 मार्च तक संपत्तियाें की जानकारी व दस्तावेज मांगे है। वर्ष 2018 में कर्ज माफी के मामले में हुए घाेटाले की शिकायत ईअाेडब्ल्यू से की गई। इसकी जांच चल रही है। जांच अधिकारी ईअाेडब्ल्यू टीअाई राकेश सिंह बघेल ने बताया कि शनिवार काे टीम जिला सहकारी बैंक गई। जहां 18 समितियाें के 21 पदाधिकारियाें काे नाेटिस जारी कर दस्तावेज जमा कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें हरदा की 14, टिमरनी की 3 और खिरकिया की 1 समिति शामिल है।