फाग उत्सव 15 काे, बैठक में बनाई रूपरेखा
महाराणा प्रताप काॅलाेनी स्थित राजपूत छात्रावास में रविवार काे महिला चेतना समिति की बैठक हुई। इसमें 15 मार्च काे फाग उत्सव मनाने का िनर्णय लिया गया। इसके अलावा सामाजिक विकास के लिए समय-समय पर जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर सभी ने अपने-अपने विचार रखे। महिलाअाेंे ने कहा कि समाज के विकास में अहम भूमिका निभा सकती है। उसकी भागीदारी अाैर सक्रियता किस तरह से बढ़ाई जा सकती है इस पर सभी काे विचार करके अागे याेजना बनाने की जरूरत है। महिलाअाें ने जल संरक्षण पर्यावरण बालिका शिक्षा, कुरीतियाेंे के उन्मूलन अादि विषयाें पर काम करने की जरूरत बताई। रविवार काे अायाेजित हाेने वाले फाग उत्सव मेें खिरकिया, टिमरनी, सिराली आदि विभिन्न तहसीलों की महिला समिति के सदस्यों को भी बुलाने का निर्णय हुअा। बैठक में शकुंतला गहलोत सुषमा पवार मीना मौर्य सुभद्रा गहलोत सविता मौर्य जयंती चौहान एवं कल्पना राजपूत अादि शामिल हुई।