- Hindi News
- National
- Sirali News Mp News Fair Held In Village On The Third Day Of Heli Villagers Bought Useful Items
हाेली के तीसरे दिन गांव में लगाया मेला, ग्रामीणाें ने उपयाेगी वस्तुअाें की खरीदी की
सिराली, जिनवानिया, पीपल्या अाैर महेंद्रगांव में मेला लगता है
इस साल भी मेघनाद चाैक पर होली के तीसरे दिन गुरुवार काे मेला लगाया गया। मेला में फल, सब्जी, मिठाई, आइस्क्रीम, खेल खिलौने, मनिहारी, जूते चप्पल, इलेक्ट्रानिक आयटम, घरेलू उपयोगी वस्तुओं की दुकानें लगी। साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगे। ग्रामीणों ने कहा कि पहले सामग्री खरीदने दूसरे गांव जाते थे। अब गांव में मेला लगने से यह समस्या दूर हाे गई है। क्षेत्र के व्यापारियों ने मेला लगाना शुरू कर दिया। गोमगांव, खुदिया, रामपुरी, बाबड़िया, उमरी, मोरतलाई, आमाखाल, जामुखो, जामन्या, सोनपुरा, मगरया, नानी मकड़ाई सहित कई गांव के लोग खरीदी करने आते हैं। मालूम हाे, होली त्याेहार से लेकर 5 दिनाें तक सिराली तहसील के अलग अलग गांवों में होली का मेला लगता है। होलिका दहन के दिन मकड़ाई, धुरेड़ी पर सिराली, जिनवानिया, पीपल्या अाैर महेंद्रगांव में मेला लगता है। होली के मेले को देहाती भाषा में जत्रा कहा जाता है।
49.35 लाख की लागत से हुआ हाट बाजार का निर्माण
ग्राम पंचायत पीपल्या एवं ग्रामीण विकास विभाग ने 49.35 लाख की लागत से हाट बाजार का निर्माण किया। हर गुरुवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। होली के बाद लगने वाला मेला हाट बाजार की जगह मेघनाद चौक में लगाया जाता है। सरपंच रविशंकर बछानिया ने बताया कि मेले में आने वाले दुकानदार पारंपरिक रूप से मेघनाद चौक में ही मेला लगाते हैं। हाट बाजार गांव से दूर है। व्यापारी कहते हैं कि बाजार दूर हाेने से उनके व्यापार पर असर पड़ता है। ग्रामीण भी मेघनाद चाैक पर मेला लगाने की बात
पीपल्या। बाजार में लगी दुकान पर खरीदी करते हुए ग्रामीण।