पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Timarni News Mp News Farmers Stole Harvested Crop In The Field Farmer Gave Application In Police Station

खेत में कटी रखी फसल चुरा ले गए चाेर, किसान ने थाने में दिया अावेदन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्षेत्र के किसान खेताें से चाेरी हाे रही फसलाें की सुरक्षा काे लेकर चिंतित हैं। किसान अब फसलाें काे चाेरी से नहीं बचा पा रहे हैं। बघवाड़ में किसान जगदीश पिता हरिशंकर गंधवाने के खेत से बुधवार देर रात चने की कटी फसल (करीब ढाई क्विंटल) चाेरी चली गई। किसान का खेत पोखरनी-बघवाड़ मार्ग पर है। करीब 4 एकड़ के रकबे में चना कटाई चल रही है। किसान ने बताया कि वह शाम के समय वह पास स्थित उसके दूसरे खेत में चला गया था। गुरुवार सुबह जब खेत अाया ताे कटी रखी फसल में से कुछ फसल चाेरी चली गई। किसान ने कहा कि उसे 2 से ढाई क्विंटल फसल का नुकसान हुअा है। इसके अलावा चने की अधपकी फसल भी चाेरी गई है। किसान की सूचना पर खेत में डायल 100 पहुंची। पुलिसकर्मियाें ने खेत का निरीक्षण किया। किसान ने थाने में अावेदन देकर अज्ञात चाेराें पर मामला दर्ज कराने की मांग की। इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश साहू ने कहा कि किसान काे अपनी फसल की सुरक्षा खुद करना चाहिए। चाेरी के मामले की जांच करेंगे।

िटमरनी। खेत में माैजूद पुलिसकर्मी व किसान।
खबरें और भी हैं...