- Hindi News
- National
- Harda News Mp News Father Accused Police Not Rigging Proper Investigation 3 Accused Arrested
पिता का अाराेप- पुलिस सही जांच नहीं हेराफेरी कर रही, 3 आरोपी गिरफ्तार
खंडवा जिले के पिपलाैद थाना के बिहार गांव में 8 मार्च काे प्रेमिका से मिलने गए करताना निवासी साेनू उर्फ भवानी सिंह की हत्या के मामले में मृतक के पिता माेहन सिंह राजपूत पुलिस की कार्रवाई से नाराज हैं। उन्होंने पुलिस पर सही जांच न करने अाैर हेराफेरी करने का अाराेप लगाया। पिपलाैद पुलिस ने हत्या के मामले में तीन अाराेपियाें काे उनके गांव बिहार से गिरफ्तार किया है। टीअाई ने बताया कि बुधवार काे अाराेपी अर्जुन सिंह, बालकृष्ण सिंह व छाेटू सिंह काे गिरफ्तार किया है। तीनाें काे गुरुवार काे काेर्ट में पेश कर रिमांड मांगेंगे।
मृतक के पिता माेहन सिंह ने कहा कि पुलिस के अनुसार साेनू के शरीर पर चाेट के काेई निशान नहीं थे, जबकि उसे कई जगह चाेट अाई थी। पिता ने बुधवार काे भास्कर से माेबाइल पर हुई बातचीत में कहा कि एक साल पहले लड़की सभी दस्तावेज लेकर साेनू के साथ शादी करने घर से अपनी मर्जी से भागकर किसी जगह साेनू से मिली। इस दाैरान साेनू का एक दोस्त भी उसके साथ था। लड़की के मामा व भाई ने लड़की व साेनू के दोस्त काे पकड़ लिया। साेनू के दोस्त से भी मारपीट की थी।
एक साल पहले भी पीटा था बेटे काे, भागकर बचाई थी जान
साेनू किसी तरह भागने में कामयाब हाे गया। मलगांव निवासी साेनू की बहन के जरिए उन लाेगाें ने मुझ तक खबर पहंुचाई। मैं बिहार गांव पहुंचा अाैर मैंने उन लाेगाें से कहा कि पुलिस में रिपोर्ट करना हाे ताे कर दाे। उन लाेगाें ने लड़की की बदनामी के डर से रिपोर्ट नहीं की। माेहन सिंह ने राेते हुए कहा कि अगर उस समय वे लाेग साेनू की रिपोर्ट कर देते ताे शायद अाज वह जिंदा हाेता।
मृतक के परिजन ट्रेन से बयान देने पहुंचे पिपलाैद
जवान बेटे की माैत का दुख मन में लिए पिता माेहन सिंह बुधवार काे पुलिस के बुलाने पर बयान देने पिपलाैद थाने पहंुचे। उनके साथ तीन लाेग साथ थे। वे हरदा से ट्रेन से खंडवा अाैर बस से सुबह करीब 10 बजे पिपलाैद पहंुचे। पुलिस ने उनसे करीब 3 घंटे पूछताछ की। इसके बाद वे दोपहर के समय हरदा के लिए रवाना हाे गए।
हाेली के दिन किया अंतिम संस्कार
जब लाेग हाेली की खुशियां मना रहे थे उसकी दिन साेनू के पिता उसका अंितम संस्कार कर रहे थे। नर्मदा के गाेंदागांव घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार किया। पिता मवेशी चराना अाैर हम्माली करते हैं। घर मंे अब मृतक के पिता अाैर मां हैं। दाे बहन हैं, जिनकी शादी हाे चुकी है।
सबूताें के अनुसार अागे की कार्रवाई करेंगे
अमित काेरी, थाना प्रभारी, पिपलाैद
माेबाइल पर काॅल किया ताे किसी दूसरे ने उठाया साेनू का माेबाइल
पिता माेहन सिंह ने कहा कि घटना के दिन दोपहर करीब 3.30 बजे उन्होंने साेनू के माेबाइल पर काॅल किया ताे किसी दूसरे व्यक्ति ने माेबाइल रिसीव किया। साेनू के बारे में पूछा ताे उस व्यक्ति ने कहा कि अाधे घंटे बाद बात कराएंगे अाैर माेबाइल काट दिया। इसके एक घंटे बाद फिर उन्होंने माेबाइल लगाया ताे साेनू की घबराते हुए आवाज अाई अाैर उसने मम्मी से बात कराने की बात कही। इसके बाद उसकी काेई आवाज नहीं अाई।
पुलिस गिरफ्त में तीनों आरोपी।