पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Degawan Shankar News Mp News Fire In The Barn At Midnight In Gahal Village Three Cattle Burnt Alive

गहाल गांव में अ‌ाधी रात काे खलिहान में लगी अाग, तीन मवेशी जिंदा जले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गहाल गांव निवासी किसान हरिसिंह राजपूत के खलिहान स्थित टीन शेड में गुरुवार रात करीब 12 बजे अज्ञात कारण से आग लग गई। टीन में बंधी एक भैंस, एक गाय और एक बछिया जिंदा जल गए। पटवारी ने शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा बनाया। पटवारी ने पंचनामा में करीब 1.10 लाख रुपए का नुकसान दर्ज किया है।

आग लगने से टीन शेड में रखा डीजल इंजन, प्लास्टिक के पाइप, लकड़ी की दाे बैलगाड़ी, लकड़ी की सामग्री, प्लास्टिक टंकी, लकड़ी की खिड़कियां, मियाल और भूसा सहित अन्य सामग्री जल गई। जब आग लगी ताे बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए, जिन्होंने आग बुझाने में काफी मदद की।

हरदा से आई फायर ब्रिगेड की मदद से सुबह करीब 4 बजे तक आग पर काबू पाया सका।

डगांवाशंकर। गहाल गांव स्थित खलिहान में आग से जलती सामग्री।

डगांवाशंकर। टीन में इस तरह अ‌ाधी रात काे आग लग गई।


डगांवाशंकर। आग की लपटाें से घिरा खलिहान।
खबरें और भी हैं...