पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Timarni News Mp News Former Students Also Gave Suggestions Ideas For Education Development

पूर्व छात्राें ने शिक्षा विकास के लिए दिए सुझाव, विचार भी रखे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शासकीय काॅलेज में बुधवार को पूर्व छात्र सम्मेलन किया गया। साल 2019-20 में स्नातक अथवा स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियाें को काॅलेज में आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य काॅलेज से पास आउट हो चुके विद्यार्थियों को स्टूडेंट ट्रैकिंग के अंतर्गत ट्रैक किया जाना है। पास आउट होने के बाद वे विद्यार्थी रोजगार मूलक गतिविधियों के अंतर्गत काॅलेज से जुड़े रहें। साथ ही इन विद्यार्थियों से काॅलेज में शिक्षा के विकास के लिए आवश्यक सुझाव भी प्राप्त किए गए। उनके विचार भी जाने। कार्यक्रम संयोजक महेंद्र तडवाल ने बताया कि इस दौरान कार्यक्रम में बरखा जायसवाल, सुरभि चौरे, डॉ. नीरज मालवीय, विजेंद्र गुर्जर ने छात्र छात्राओं को संबोधित किया। साथ ही काॅलेज के दीपक मालाकार ने शासन की विभिन्न योजनाएं बताई। कार्यक्रम में प्राचार्य डाॅ. विनीता रघुवंशी, डॉ. जेके जैन, संजय पटवा, सुनीत काशिव आदि माैजूद थे।

भाेजन के 1 घंटे पहले और बाद चाय, काॅफी का सेवन न करें

टिमरनी| शासकीय नवीन माध्यमिक व एक निजी शाला में बुधवार काे पोषण पुनर्वास सप्ताह के तहत आयरन युक्त भोजन की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को विटामिन सी युक्त आहार आयरन 8 कैल्शियम के बारे में बताया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर संगीता राजपूत ने बताया कि भोज्य पदार्थों के सेवन में 2 घंटे का अंतर रखें। भोजन के एक घंटे पहले व बाद में चाय व काफी का सेवन नहीं करने की सलाह भी बच्चों को दी। गाजर, चुकंदर, पालक, टमाटर की उपयाेगिता बताई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता चंदेल, हेमलता बैरागी, नीलिमा यादव, शालिनी बौरासी, रजनी बड़ाेदिया आदि मौजूद थीं।

टिमरनी। कार्यक्रम में भाेजन की जानकारी देते हुए।

टिमरनी। काॅलेज के कार्यक्रम में शामिल भूतपूर्व व वर्तमान छात्र व अतिथि।
खबरें और भी हैं...