खिड़कीवाला में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर अाज
हरदा| आदर्श अहिरवार समाज विकास परिषद की हरदा इकाई और टिमरनी जनपद पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम खिड़कीवाला में शुक्रवार काे निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर संयाेजक आरडी दिलारे ने बताया कि शिविर में सुबह 9 से दाेपहर 1 बजे तक राेगियाें की जांच कर परामर्श व दवाएं दी जाएंगी। शिविर में सीएमएचओ डाॅ. केके नागवंशी, कमलेश गाैड, जिला आयुष अधिकारी डाॅ. अनिल वर्मा, डाॅ. प्रियंका मीणा, आशीष तिवारी, साधना सेजकर व अन्य डाॅक्टर अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में ग्राम पंचायत के सरपंच विक्रमसिंह ठाकुर ने भी हर संभव सहयाेग का विश्वास दिलाया है। ग्राम के नर्मदाप्रसाद मालवीय ने सभी से इस शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कराने का आग्रह किया है।