अजनाल किनारे भागवत कथा 11 से
हरदा| अजनाल नदी किनारे पेढ़ीघाट पर स्थित गणेश मंदिर के पास सात दिनी श्रीमद भागवत कथा का अायाेजन किया जाएगा। यह धार्मिक अायाेजन 11 मार्च से शुरू हाेगा। इसका समापन 17 मार्च काे हाेगा। इसमें भगवती प्रसाद तिवारी राेजाना दाेपहर में 1 से 4 बजे तक कथा सुनाएंगे। खास बात यह है कि इसमें राेजाना सुबह 6 से 7 बजे के बीच याेगा का अभ्यास भी कराया जाएगा। अायाेजकाें ने इसमें सभी लाेगाें से शामिल हाेने की बात कही।