- Hindi News
- National
- Khirkiya News Mp News Government Failed To Fulfill The Promises Made To The Public
जनता से किए वादों को पूरा करने में असफल साबित हुई सरकार
भाजपा मंडल ने बम्हनगांव में किया जनआंदोलन
भाजपा मंडल द्वारा रविवार को बम्हनगांव में कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में जन आंदोलन किया गया। इस दौरान कमलनाथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। इसके बाद कार्यक्रम में विधायक कमल पटेल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता से किए वादों को पूरा करने में असफल साबित हुई है।
किसान, युवा, बुजुर्ग, महिला हर वर्ग से किए वादों को अभी तक पूरा नहीं किया गया है। इस दौरान ग्रामीणों ने पानी टैंकर, रोड, नाली और नर्मदा परिक्रमा वासियों के लिए प्रसाधान केन्द्र निर्माण की मांग रखी। जिस पर विधायक ने अपनी निधि से कार्य कराने की घोषणा की। इस दाैरान भाजपा कार्यकर्ता माैजूद थे।