पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुर्जर समाज ने मनाया हाेली मिलन समाराेह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

_photocaption_हरदा। गुर्जर समाज ने विकासनगर के एक निजी स्कूल में हाेली मिलन समारोह रखा। इसमें समाज के सभी अायु समूह के लाेग शामिल हुए। जय गुर्जर ने बताया कि सभी ने एक-दूसरे काे रंग गुलाल लगाकर इस त्योहार का महत्व बताते हुए कहा कि जीवन में रंगाें का बहुत महत्व है। हर रंग की अपनी खूबी है। रंग हमारे जीवन में खुशियां लाते हैं। हमें आनंदित अाैर उत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहार हमारी खुशियां काे अापस में मिल जुलकर मनाने व अापसी एकता काे मजबूत करने का संदेश देते हैं। इस दिन हमें गिले शिकवे भूलकर सभी काे गले लगाना चाहिए। सभी ने कहा कि हर साल यह अायाेजन किया जाएगा, जिससे सभी मिलकर उत्सव मना सकें।*photocaption*
खबरें और भी हैं...