खिड़कीवाला गांव में स्वास्थ्य शिविर अाज
हरदा| आदर्श अहिरवार समाज विकास परिषद की हरदा इकाई और टिमरनी जनपद पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में खिड़कीवाला गांव में शुक्रवार काे निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगेगा। शिविर संयोजक आरडी दिलारे ने बताया कि शिविर में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक राेगियाें की जांच कर परामर्श व दवाएं दी जाएगी। शिविर में सीएमएचओ डाॅ. केके नागवंशी, कमलेश गाैड, जिला आयुष अधिकारी डाॅ. अनिल वर्मा, डाॅ. प्रियंका मीणा, आशीष तिवारी, साधना सेजकर व अन्य डाॅक्टर सेवाएं देंगे। सरपंच विक्रमसिंह ठाकुर ने शिविर में हर संभव सहयोग का विश्वास दिया। ग्राम के नर्मदा प्रसाद मालवीय ने सभी से इस शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कराने का
आग्रह किया है।