शिविर में 556 लाेगाें का स्वास्थ्य जांचा
आदर्श अहिरवार समाज विकास परिषद की हरदा इकाई द्वारा ग्राम खिड़कीवाला में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसमें 556 लोगों की सेहत जांची गई। शिविर के संयाेजक आरडी दिलारे ने बताया कि इसमें अायुर्वेद, हाेम्याेपैथी व एलाेपैथी के डाॅक्टराें की टीम ने गांव के लाेगाें की सेहत की जांच की। शिविर में आयुर्वेद मे 180, होमोपैथिक के 236 व एलाेपैथी के 140 लाेगाें की जांच हुई।
उन्हें माैके पर ही निशुल्क दवाएं व परामर्श दिया गया। इसमें डाॅ. अनिल वर्मा, डाॅ. प्रियंका मीणा, मुकेश वर्मा, जीए सांवरे,अाशीष तिवारी, भागवत ताेमर, मीनाक्षी चाैरसिया, श्याम पटेल, सीमा मालवीय ने अपनी सेवाएं दीं। खास बात यह रही कि शिविर में गांव की प्राइमरी व मिडिल स्कूल के छात्र छात्राओं की सेहत की भी जांच की गई।
हरदा। शिविर का हुआ अायाेजन।