होली की मस्ती... बच्चाें ने पूरे दिन की मस्ती
होली उत्सव... महिलाओं ने मनाया होली उत्सव
फाग... कान्हा बाबा समाधि पर फाग उत्सव मनाया
उत्सव... फाग उत्सव में मंडल कलाकाराें ने भजन गाए
हंडिया... 16 स्थानाें पर जलाई हाेली
पर्व... जिले में उत्साह और भाईचारे के साथ मनी हाेली
आयोजन... भारती बाबा के नाम से 51 फीट ऊंचे खंभे पर निशान चढ़ाया, एक दिन का मेला लगा
इस कॉलम के लिए के सम्माननीय पाठक भी हमें खबर और फोटो भेज सकते हैं। हमारा ई-मेल आईडी है manoj.kumar2@dbcorp.in और वाट्सएप नंबर है 9977143377, 9926460010
रहटगांव| नगर में तीन जगह हाेली जलाई। लोगों के साथ बच्चाें ने रंग-गुलाल से हाेली खेली। युवाओं ने थाने पहुंचकर पुलिस जवानाें काे होली की बधाई दी। स्टाफ को मिठाई बांटी।
खिरकिया| ताम्रकर कसेरा समाज महिला मंडल ने होली उत्सव मनाया। महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर महापर्व की शुभकामनाएं दीं। समाज की कई महिलाएं माैजूद थीं। मंगलवार को समूचा अंचल रंगों से सराबोर रहा। शहर में बच्चों की टोलियों ने मस्ती के साथ होली मनाई। दिनभर बच्चों की टोलियों ने एक-दूसरे पर रंग डालकर उत्साह से होली खेली। शहर और ग्रामीण अंचल से भी होली का पर्व परंपरागत रूप से मनाया।
सोडलपुर| श्रीगुरु कान्हा बाबा समाधि स्थल पर फाग उत्सव के भजन गाकर फूल और गुलाल से होली खेली गई। समाधि के महंत सहित ग्रामीणाें ने एक-दूसरे काे गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
कांकरिया| हाेली पर करणपुर में ग्रामीणाें ने फाग उत्सव मनाया। गांव में गैर का कार्यक्रम भी रखा। मंडल के कलाकाराें ने हाेली के भजन गाए। राधा-कृष्ण मंदिर में ठाकुरजी के साथ फूलों की होली खेली।
हंडिया| तहसील मुख्यालय पर 16 स्थानों पर हाेलिका का दहन किया। लाेगाें ने एक-दूसरे काे रंग लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। इसी तरह गांवाें में भी हाेली का पर्व मनाया।
टेमागांव| गांव सहित आसपास क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से होली मनी। बच्चों ने सुबह से ही होली का आनंद उठाया। लोगों ने गुलाल लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
खिरकिया| छीपाबड़ के वार्ड 12 में मंगलवार काे भारती बाबा के नाम से झंडा चौक पर लकड़ी के 51 फीट ऊंचे खंभे पर निशान चढ़ाया गया। खंभे पर निशान रूपी झंडे के साथ गुड़ और सिक्का भी बांधा गया। बाबा भारती के नारे भी लगाए गए। झंडा चौक पर एक छोटा मेला भी लगाया गया। बच्चों के मनोरंजन और खान पान की दुकानें भी लगी। होली के दूसरे दिन हर साल भारती बाबा के नाम से एक दिनी मेला लगाया जाता है। भारती बाबा के मंदिर में विशेष पूजा भी की गई। मंदिर के मुख्य पुजारी संतोष सिटोके ने निशान पूजा करते और बाबा के जयकारे के साथ निशान चढ़ाया। इस अवसर पर छीपाबड़ के किशोरी पटेल,केवलराम मीणा, संतोष पटेल, गजराज मीणा, गोपाल पटेल, दगड़ूलाल मीणा, दयाराम पटेल आदि माैजूद थे।