- Hindi News
- National
- Sirali News Mp News Holi Milan Celebration Discussion On Social Issues And Framed Marriage Conference
होली मिलन समारोह : सामाजिक मुद्दों पर चर्चा कर विवाह सम्मेलन की रूपरेखा बनाई
कतिया समाज सिराली का होली मिलन समारोह गुरुवार को सामाजिक भूखंड मेघनाद चौक सिराली में मनाया। समिति के सचिव चेतन बिले ने बताया समाज कि एकता व विकास की जरूरत को देखते हुए होली मिलन समारोह मनाया गया। रंग गुलाल फूलों से होली मनाई। बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा कर 26 अप्रैल को निशुल्क विवाह सम्मेलन की रूपरेखा बनाई। इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष व अधिवक्ता भगवानदास ढोके, कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद मल्हारे, बंशीलाल चौरे, डॉ. गोपाल ढोके, अशोक लखोरे, भागवत ढोके, प्रतापभानु दमाड़े, राजेंद्र पटनारे, अविनाश ओनकर आदि सामाजिक लोग शामिल थे।
मसनगांव। बैठक में शामिल सामाजिक पदाधिकारी व लाेग।