- Hindi News
- National
- Sirali News Mp News Honoring Meritorious Students In Heli Milan Ceremony
हाेली मिलन समारोह में मेधावी विद्यार्थियों काे किया सम्मान
कुकरावद| गणगौर सांस्कृतिक व सामाजिक विकास संस्था ने संत सिंगाजी धाम कुकरावद में होली मिलन तथा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया। बुजुर्गों ने विलुप्त होती हुई नारदी भजन का गायन किया। गांव के नीरज गुर्जर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम होने से गांव में सामाजिक समरसता का माहौल बनाता है। बलराम पटेल ने कहा कि गांव में सभी कार्यक्रम उत्साह से मनाए जाते हैं। इस दाैरान रामाधार काजवे, श्यामलाल खोरे, पुरुषोत्तम खोरे, मनोहरलाल दुगाया, लखनलाल खोरे, हरिप्रसाद टाले अादि माैजूद थे।