- Hindi News
- National
- Harda News Mp News Impact Of Political Crisis Bjp Congress Mlas Invited From Bhopal All Four Congressmen Of Betul District Leave At Night
सियासी संकट का असर : भाजपा-कांग्रेस के विधायकों को भोपाल से बुलावा, बैतूल जिले के चारों कांग्रेसी रात में ही रवाना
हरदा के दाेनाें विधायक अाज शाम भोपाल पहुंचेंगे विधायक दल की बैठक में
प्रदेश में चल रही उथल-पुथल के बीच बैतूल के तीन कांग्रेस विधायक दिनभर बैतूल में रहे। लेकिन शाम काे पीएचई मंत्री और मुलताई विधायक सुखदेव पांसे अाैर तीनों कांग्रेसी विधायक भाेपाल के लिए रवाना हाे गए। वहीं संसदीय क्षेत्र के अामला, हरदा अाैर टिमरनी विधानसभा के तीनों भाजपा विधायक मंगलवार काे भाजपा प्रदेश कार्यालय में अायाेजित बैठक में शामिल हाेने रवाना हाेंगे।
साेमवार काे दिनभर बैतूल विधायक निलय डागा बैतूल में दिन भर कार्यक्रमों में व्यस्त रहे । घोड़ाडोंगरी विधायक ब्रह्मा भलावी विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। फिर अपने गांव तेंदुखेड़ा पहुंचे। भैंसदेही विधायक धरमू सिंह सिरसाम भी बैतूल में रहे। जिले के कांग्रेस विधायक कमलनाथ सरकार के साथ हैं। इधर आमला के भाजपा विधायक डॉ. योगेश पंडागरे भी बैतूल में हैं।
संजय शाह पहुंचे शाेक जताने, कमल पटेल ग्राम संपर्क पर : टिमरनी विधायक संजय शाह सिराली में एक परिवार के बीच शाेक सांत्वना देने पहुंचे। लाेगाें की समस्याएं सुनीं। हरदा विधायक कमल पटेल ग्राम गहाल में कांग्रेस सरकार के खिलाफ शुरू किए जनाक्राेश अभियान के लिए ग्रामीणाें से समर्थन मांगने पहुंचे। दाेनाें ने कांग्रेस के किसी भी नेता का फाेन अाने या किसी प्रकार के प्रलाेभन से इनकार किया।