- Hindi News
- National
- Khirkiya News Mp News Kan Haga Pradhan In The Right Gram Panchayats Of The Block Status Of Doubt In The Officers
ब्लाॅक की दाे ग्राम पंचायताें में काैन हाेगा प्रधान, अफसराें में संशय की स्थिति
पंचायतों में कार्यकाल समाप्त होने पर सरपंचों को प्रधान बनाया जाएगा। ब्लाॅक की जिन दो ग्राम पंचायतों का गठन हुआ है वहां अभी संशय की स्थिति बनी हुई है। ग्राम पंचायत हरिपुरा और टेमलाबाड़ी रैयत परिसीमन के बाद नई पंचायत बनाई है। यहां पहले से कोई सरपंच नहीं होने से अब कौन प्रधान होगा। इसे लेकर जनपद पंचायत के अफसरों में संशय बना हुआ है। अफसरों को इसके लिए 24 मार्च के पहले शासन के आदेशों का इंतजार है। मालूम हाे, ब्लॉक की 67 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 24 मार्च को खत्म हो रहा है।
कार्यकाल खत्म होने के बाद पंचायत का संचालन प्रशासनिक समिति करेगी। इसके लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने आदेश जारी किए हैं। समिति में सरपंच प्रमुख और पंच सदस्य होंगे। समिति के प्रधान और पंचायत सचिव के हस्ताक्षर से पंचायत के आहरण होंगे। सरपंचों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में काम प्रभावित होने से रोकने को लेकर समितियां गठन प्रक्रिया शुरू हो रही है। ऐसे में सरपंच ही प्रधान बनकर ग्राम पंचायतों का कामकाज संभालेंगे। पंचायत कार्यकाल समाप्त होने पर सरपंच को प्रशासनिक समिति का प्रधान बनाया जाएगा। दो सदस्य मनोनीत होंगे। जिनका नाम पंचायत की मतदाता सूची में हो। ग्राम पंचायतों के अगले चुनाव तक यह समिति पंचायत का संचालन करेगी।
समितियां गठन की प्रक्रिया पूर्ण कराएंगे
शिव सोलंकी, सीईओ, जपं खिरकिया