- Hindi News
- National
- Timarni News Mp News Kanha Priya Was Named After The Legend Of The Story Series
कथा वाचक तृप्ति सांखला का सम्मान कर कान्हा प्रिया नाम रखा
श्रीगुरु कान्हा बाबा समाधि स्थल परिसर में माैजूद कथा वाचक व ग्रामीण।
सोडलपुर| गांव की तृप्ति सांखला 1 साल से नानी बाई का मायरा कथा का वाचन कर रही हैं। वह प्रदेश सहित दूसरे प्रदेशाें में भी कथा का वाचन कर रही हैं। ग्रामीणाें ने गुरुवार देर शाम तृप्ति का श्रीगुरु कान्हा बाबा समाधि पर नामकरण किया। वह अब कान्हा प्रिया के नाम से पहचानी जाएंगी। हाल ही में महाराष्ट्र में नानी बाई का मायरा की कथा कर वापस लौटी हैं। श्रीगुरु कान्हा बाबा समाधि की आरती के बाद ग्रामीणाें ने तृप्ति का सम्मान समारोह कार्यक्रम किया। इस दौरान कान्हा बाबा समाधि के महंत शीतलदास महाराज, रामदास रायखेरे, माेहन सोलंकी, भगवानदास भाटी, महेश मांगुले सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।