पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Harda News Mp News Kareena39s Awe Holiday In All School Colleges Isolation Wards Ready For Examination Treatment And Monitoring In Hospital Families Will Stay Apart

काेराेना का खौफ: सभी स्कूल-काॅलेजों में छुट्टी, अस्पताल में जांच, इलाज और मॉनिटरिंग के लिए आइसोलेशन वार्ड तैयार, अलग रुकेेंगे परिजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस फेलने से रोकने के लिए जिले के सभी सरकारी, निजी स्कूलों एवं कॉलेजों में आगामी आदेश तक छुट्‌टी घोषित की है। स्कूल शिक्षा विभाग की सचिव रश्मि अरुण शमी ने शुक्रवार काे आगामी आदेश तक छुट्टी घोषित कर दी है। शासकीय विद्यालयों में पांचवीं एवं आठवीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन पहले से तय कार्यक्रम अनुसार हाेगा। साथ ही 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक ही किया जाएगा।

वहीं जिला अस्पताल में किए इंतजाम देखने शुक्रवार दोपहर में नवागत कलेक्टर अनुराग वर्मा ने अचानक अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया। संदिग्ध राेगियाें की जांच, इलाज व इस दाैरान उनके परिवार के रहने के लिए की गई सुविधाअाें काे देखा। हर वार्ड में जाकर सुविधाएं, सफाई, पलंग, चादरें, पंखे, पानी व ब्लड बैंक में खून की उपलब्धता देखी। सभी डॉक्टरों काे समय पर अाने और मरीजों को गंभीरता से देखने की हिदायत दी। वहीं वेंटिलेटर की जरूरत पड़ने पर आईसीयू में मौजूद 2 में से 1 को शिफ्ट करने को कहा।

हरदा। अस्पताल का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर।

मरीज के परिजनों के रुकने के लिए एक कमरा अलग तैयार किया

दाेपहर 12.15 बजे कलेक्टर के अस्पताल पहुंचने से वहां हड़कंप मच गया। उन्होंने काेराेना से बचाव के लिए की तैयारियों के बारे में पूछा। सीएमएचअाे डाॅ. केके नागवंशी ने बताया कि डीअाईसी भवन में दाे आइसोलेशन वार्ड बनाए हैं। पहले आइसोलेशन में सर्दी, खांसी के मरीज की जांच की जाएगी। गंभीर हाेने या संदिग्ध हाेने पर दूसरे वार्ड में रखकर इलाज किया जाएगा। सीएमएचअाे ने बताया कि संदिग्ध काे 14 दिन परिवार से अलग रखकर मानीटरिंग की जाएगी। इसमें दाे पलंग की सुविधा है। वहीं संदिग्ध के परिजनों के रहने के लिए 10 लाेगाें की क्षमता का एक कमरा अलग तैयार किया है।

ब्लड बैंक में एबी निगेटिव व अाे निगेटिव ग्रुप की कमी

कलेक्टर ब्लड बैंक पहुंचे। विभिन्न ग्रुप के उपलब्ध खून के स्टाॅक की जानकारी ली। स्टाफ ने बताया कि एबी निगेटिव व अाे निगेटिव ग्रुप का खून के लिए परेशानी हाेती है। एेसे रक्तदाताअाें के नाम नंबर ले रखे हैं। अभी 56 यूनिट स्टाॅक है। सीएमएचअाे व सीएस से कहा कि वे ड्यूटी डॉक्टरों का समय पर अाना सुनिश्चित करें। जिससे मरीजाें काे उनका इंतजार न करना पड़े। सीएमएचअाे ने बताया कि प्रबंधन अपने स्तर पर टू व थ्री लेयर मास्क स्थानीय स्तर पर कपड़ा खरीदी कर 50 नग बनवा रहा है।
खबरें और भी हैं...