- Hindi News
- National
- Harda News Mp News Katia Gairav Team Meeting Fag Festival Will Be Held On 14th
कतिया गाैरव टीम की बैठक हुई, फाग उत्सव मनेगा 14 को
साेमवार की शाम काे जाेशी काॅलाेनी मेें कतिया गाैरव टीम की बैठक हुई। इसमें 14 मार्च काे मनाए जाने वाले फाग उत्सव की तैयािरयां की समीक्षा की। साथ ही उत्सव में अाने के लिए मंडलियाें से मिली स्वीकृति के अनुसार अन्य कार्यकर्ताअाें काे भी जिम्मेदारी में शामिल किया। प्राकृतिक रंगाें से फाग खेल जाएगा। समाजसेवियाें व सहयाेगियाें का सम्मान हाेगा।
हुकुम बिल्लाेरे ने बताया कि साेमवार शाम 7 बजे से बैठक हुई। इसमें सभी शामिल हुए। कतिया गाैरव टीम द्वारा अभी तक 50 से ज्यादा गांवाें में फाग गायक कलाकाराें व मंडलाें से संपर्क कर उन्हें उत्सव में अाने का न्याेता दे चुकी है। अनिल भवरे ने बताया कि समाज में गाए जाने वाले फाग गीताें का संकलन हाे चुका है। फाग गीताें की किताब का विमाेचन भी हाेगा। अायाेजन प्रभारी फूलचंद चाैरे ने बताया कि इस बार प्राकृतिक रंगाें से बने रंग से फाग खेला जाएगा। उन्हाेंने बताया विविध प्रजातियाें के फूल खरीदे जाएंगे।