पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कतिया गौरव फाग उत्सव अाज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मिमिक्री कलाकार, कवि, पेरोडी गायक देंगे प्रस्तुति

रंगपंचमी पर शनिवार काे जाेशी काॅलाेनी में रात 8 बजे से फाग उत्सव मनाया जाएगा। इसमें मिमिक्री कलाकार, कवि, पेरोडी गायक और विभिन्न गांवाें के मंडल के कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। इससे पहले दाेपहर 3 बजे से 5 बजे तक महिला मंडल फाग गीत गाएंगी।

आखिर में सभी कलाकाराें और बसंत पंचमी पर आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन के सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा।

आयोजन के सूत्रधार अनिल भवरे व हुकुम बिल्लाेरे ने बताया आयोजन में मिमिक्री आर्टिस्ट नरेंद्र सेजकर, कवि प्रहलाद सिंह चौरे, दिनेश नागरे, कमल मांदुलकर शामिल हाेंगे।

इनके अलावा मंडल झुंडगांव, श्रीराम मंडल खमलाय, शंकर मंडल मोहनपुर, हरदा, मांगरूल, रिजगांव, शमसाबाद, टल्याखेडी, रन्हाई, दुधकच्छ, पानतलाई, बारंगी,बरुड़घाट, पोखरनी, बरखेडी, मंडीदीप, इटारसी व खिरकिया के मंडलों के कलाकार संगीत की धुन पर फाग गीत व पैराेडी सुनाएंगे।

खबरें और भी हैं...