किसान कांग्रेस के महामंत्री कुशवाहा ने दिया इस्तीफा
हरदा| ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद हरदा के किसान कांग्रेस के महामंत्री स्वप्नेश सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार काे किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष काे अपना इस्तीफा मेल किया। शुक्रवार काे जारी बयान में उन्होंने बताया कि वे मप्र किसान कांग्रेस के महामंत्री के पद पर थे। उन्होंने सिंधिया के निर्णय काे सही बताते हुए उनके समर्थन में यह निर्णय लिया।