पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Harda News Mp News Listening To The Story With Peace Devotion And Complete Faith Brings A Lot Of Suspicion Pt Tiwari

शांति, श्रद्धा अाैर पूर्ण विश्वास से कथा सुनने से शंका का समाधाना हाेता है : पं. तिवारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजनाल नदी पेड़ीघाट स्थित श्रीसिद्ध गणेश मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत सत्संग के दाैरान शनिवार काे गज ग्राह, समुद्र मंथन, वामनावतार व गंगावतरण के साथ श्रीराम तथा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया।

कथा वाचक पं. भगवती प्रसाद तिवारी ने कहा कि भागवत में ऐसा दिव्य मार्ग दर्शन है कि मानव अपने घर में सावधान होकर भक्ति करें तो घर में ही भगवान का दर्शन होता है। जो घर, संसार में सावधान रहता है उसी को साधु कहते हैं। मनुष्य समझता है मेरा घर है मेरे सुख के लिए है तभी बंधन होता है। घर, संसार मेरा नहीं भगवानजी का है और भगवानजी मेरे है। जो अपने आत्म स्वरूप को बराबर समझता है अाैर जो अंदर बाहर सभी जगह भगवानजी के दर्शन करता है उसको भय नहीं लगता है। आपके मन में शंका है ताे किसी से पूछने की जरूरत नहीं है। शांति, श्रद्धा व पूर्ण विश्वास से कथा सुनो आपकी शंका का समाधान किसी न किसी दिन मिल ही जाएगा। कथा में आपको ऐसा आभास होगा आज कथा मेरे लिए ही हुई थी। जो प्रेम से कथा सुनते हैं उसके ह्दय में भगवान आते है।

श्रीकृष्ण की वेशभूषा में नन्हा बच्चा।

हरदा। कथा में श्रीराम व श्रीकृष्ण जन्म की खुशियां मनातीं महिलाएं।
खबरें और भी हैं...