- Hindi News
- National
- Timarni News Mp News Mahila Chetna Samiti Will Celebrate The Fest In The Rajput Hostel Today
राजपूत छात्रावास में महिला चेतना समिति अाज मनाएगी फाग उत्सव
हरदा| महाराणा प्रताप काॅलाेनी स्थित राजपूत छात्रावास में रविवार काे महिला चेतना समिति द्वारा गीत संगीत की धुन पर फाग उत्सव मनाया जाएगा। इसमें नए अाैर पुराने हाेली व फाग गीत गाए जाएंगे। गीताें की धुन पर पेराेडी बनाकर भी सुनाई जाएगी। अायाेजन में समाज की सभी महिलाएं शामिल हाें, इसके लिए लगातार सभी पदाधिकारियाें व सदस्याें ने व्यक्तिगत अाैर साेशल मीडिया पर बने समाज के ग्रुपाें के जरिए संपर्क कर अाग्रह किया है। अायाेजन की रूपरेखा 9 मार्च काे छात्रावास में बैठक कर तय की गई। इस दाैरान अागामी दिनाें में अायाेजित किए जाने सामाजिक रचनात्मक कार्याें मे महिलाअाें की भागीदारी बढ़ाने पर भी चर्चा हुई थी। जिसमें जल संरक्षण, पर्यावरण, बेटी पढ़ाअाे, पाॅलीथिन का उपयाेग न करने व पाैधराेपण के लिए महिलाअाें द्वारा जागरूकता अभियान चलाने की बात कहीं है।