चारखेड़ा में विवाह सम्मेलन 26 अप्रैल काे
हरदा| ग्राम चारखेड़ा में श्री संत शिराेमणि रामजी बाबा सेवा समिति द्वारा अाखातीज पर निशुल्क विवाह सम्मेलन का अायाेजन किया जाएगा। समिति से जुड़े रामबिलास अांजने ने बताया कि समिति 19 साल से गुर्जर समाज के गरीब बेटियां की शादियां करा रही है। हर साल कम से कम 6 जाेड़े हाेने पर सम्मेलन अायााेजित किया जाता है। इसमें अधिकतम जाेड़ाें की काेई सीमा नहीं है। उन्हाेंने कहा कि हर समाज में गरीब व भूमिहीन लाेग भी रहते हैं। जिन्हें बेटियाें की शादी करने में काफी दिक्कत अाती है। उन्हाेंने समाज के सभी लाेगाेें से अाग्रह किया है वे इसमें एेसे जाेड़ाें की जानकारी दें अाैर अायाेजन में सहयाेगी बनें। जिससे समिति का उद्देश्य पूरा हाे सके।