- Hindi News
- National
- Harda News Mp News Message Of Cleanliness Given Through Essay Painting Question Forum
निबंध, चित्रकला, प्रश्नमंच के जरिए दिया स्वच्छता का संदेश
पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्काे) की राष्ट्रीय हरित कोर योजना में डाॅ. बीअार अांबेडकर उत्कृष्ट स्कूल काे चुना गया। हरदा को स्वच्छता अभियान 2019 के तहत चुना गया। इसके अंतर्गत स्कूल में स्वच्छता से संबंधित कई मनाेरंजक, ज्ञानवर्धक व जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया। गुरुवार काे प्रश्नमंच, चित्रकला व निबंध लेखन प्रतियाेगिता हुई।
शिक्षक याेगेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि स्कूल में विद्यार्थियों के लिए निबंध, चित्रकला अाैर प्रश्नमंच प्रतियोगिता हुई। निबंध प्रतियोगिता में 15 प्रतिभागी शामिल हुए। चित्रकला में 21 विद्यार्थियों ने शामिल हाेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। वहीं प्रश्नमंच में 3 टीमों ने सहभागिता की।
क्या करें यह भी बताया : निबंध के जरिए प्रतिभागियाें ने स्वच्छता अभियान काे प्रभावी बनाने के लिए कचरे काे अभिशाप व सफाई काे वरदान बताया। इसकी मदद से जीवन व देश बदलने की बात कहीं। कुछ प्रतिभागियाें ने क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया जैसे विषयों पर निबंध लिखे। चित्रकला के जरिए विद्यार्थियों ने स्वच्छता के फायदे बताए। नारे लिखे। प्रश्न मंच में तीनाें टीमाें के प्रतिभागियाें ने स्वच्छता के लिए किए जाने वाले उपायाें से जुड़े सवाल पूछे। इस दाैरान, शिवम चौहान, पंकज गौर, रोहित, शुभम वर्मा, रेशमा मालवीय, कृष्णा, सत्यनारायण, शुभम ,सौरभ, भारती, महक, देवानंद अादि माैजूद रहे।
यह हाेगा अागे : ठाकुर ने बताया कि अभियान में अागे जन जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटकाें किए जाएंगे। निबंध, चित्रकला व प्रश्नमंच में शामिल प्रतिभागी में से अाधे लाेग इसमें अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इस बीच रैली निकाली जाएगी। नारे लगाए जाएंगे। प्राचार्य शकुंतला खातरकर ने बताया कि गुरुवार की प्रतियाेगिताअाें के विजेता जल्द ही पुरस्कृत किए जाएंगे।
हरदा। प्रतियाेगिता में शामिल प्रतिभागी।