पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में गणित के प्रश्नपत्र में 9 नंबरों की हुई गड़बड़ी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रभारी डीईअाे ने कहा कि उनके पास किसी छात्र या शिक्षक ने एेसी काेई जानकारी नहीं दी है

हाई स्कूल 10वीं की परीक्षा में गुरुवार काे गणित का प्रश्न पत्र हुअा। इसमें गणित के एक शिक्षक ने 9 अंकों के प्रश्न स्पष्ट तरीके से सही शब्दावली में पूछे जाने के बजाय भ्रमित करने के ढंग से पूछने की बात कही। उन्होंने माशिमं द्वारा इस पर ध्यान देकर सुधार न करने पर विद्यार्थियों का नुकसान हाेने की बात कही।

सरकारी हाई स्कूल ऊड़ा में पदस्थ गणित के शिक्षक पीयूष राठाैर ने बताया कि प्रश्न 13 के अथवा में क्या करना है यह स्पष्ट नहीं किया। बीते साल भी इस तरह की चूक हुई थी, तब माशिमं ने बाेनस अंक दिए थे। यदि इस बार सुधार नहीं हुअा ताे 3 अंक का नुकसान हाेगा। उन्होंने बताया कि प्रश्न 2(वी) में रिक्त स्थान में यह स्पष्ट नहीं हाे रहा है कि क्या लिखा जाए, क्याेंकि इसके दाे उत्तर संभव है, पहला स्पर्श दूसरा एक। उन्होंने बताया कि इस गफलत में 1 अंक कटेगा।

प्रश्न 4 की सही जाेड़ी में दिए मान में डिग्री नहीं का चिन्ह नहीं लगा है। एेसे में सही जाेड़ी नहीं बनेगी। इस पर भी एक नंबर है। इसी प्रकार प्रश्न 16 के अथवा में पूछे सवाल में बहुपद शब्द नहीं छपा है, जबकि एेसे ही दूसरे प्रश्नों में बहुपद शब्द स्पष्ट छपा है। इस पर 4 अंक हैं। उन्होंने कहा कि वे छात्र हित मेें माशिमं काे पत्र भेजकर सुधार की मांग करेंगे। राठाैर ने बताया कि उन्होंने जिले के प्राचार्यों के वाॅटसएप ग्रुप में यह डाला है। झाबुआ के ग्रुप में भी शिक्षकों ने इस चूक काे उजागर किया है। इधर प्रभारी डीईअाे डीएस रघुवंशी ने कहा कि उनके पास किसी छात्र या शिक्षक ने एेसी काेई जानकारी नहीं दी है।

खबरें और भी हैं...