क्रिकेट स्पर्धा में मोरगढ़ी टीम विजयी
_photocaption_खिरकिया। जूनापानी में तीन दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन रखा। स्पर्धा का समापन बुधवार को हुआ। स्पर्धा का फाइनल मैच मोरगढ़ी और जूनापानी टीम के बीच खेला गया। मैच में मोरगढ़ी ने जूनापानी को हराकर स्पर्धा पर कब्जा किया। स्पर्धा के समापन कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत ने विजेता टीम को 15 हजार रुपए नकद व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 7777 रुपए नकद देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर गुलाबसिंह चौहान, शिवनारायण यादव, राजकुमार बोरदे, भरत यादव आदि ग्रामीण माैजूद थे। *photocaption*