- Hindi News
- National
- Timarni News Mp News Na Dini Gangaar Festival Will Start From 18 With Installation In Pakherni
पाेखरनी में खड़ा स्थापना के साथ 18 से शुरू हाेगा नाै दिनी गणगाैर उत्सव
पाेखरनी गांव में 18 मार्च से 9 दिनी गणगाैर उत्सव शुरू किया जाएगा। उत्सव में प्रतिदिन रात्रि में माता गणगौर व धनियर राजा की आराधना भक्तिभाव के साथ भजनों की प्रस्तुति देकर की जाएगी। जिले सहित अन्य जिलाें से गणगाैर मंडल के कलाकार प्रस्तुति देंगे। दिन के समय महिलाएं आम के पेड़ के नीचे भजन कीर्तन कर माता की भक्ति करेंगी। नगर से करीब 5 किलोमीटर की दूर पोखरनी में पहले साबे का गणगौर उत्सव रामजी दोगने परिवार शुरू करेगा। दाेगने ने बताया कि उत्सव कि तैयारियां चल रही है। कार्यक्रम शुरू हाेने के एक दिन पहले परिजन व महिलाएं नर्मदा स्नान के लिए जाएंगी। इसके बाद खड़ा स्थापना करने के साथ उत्सव शुरू किया जाएगा। घर में ज्वारे बोए जाएंगे, जिनकी पूजा अर्चना की जाएगी।