- Hindi News
- National
- Harda News Mp News Namdev Chhipa Youth Council President Visited Khategaon
नामदेव छीपा युवा परिषद के प्रदेशाध्यक्ष ने किया खातेगांव का दौरा
_photocaption_खातेगांव| नामदेव छीपा युवा परिषद मध्यप्रदेश के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष दीपक उज्जैनिया ने अपने सामाजिक कार्य की शुरुआत खातेगांव तहसील स्थित ग्राम कणा से की। उन्होंने सामाजिक कार्यों का शुभारंभ कर खातेगांव का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय वरिष्ठजन रामचंद्र उज्जैनिया, शिवनारायण वर्मा, मांगीलाल उज्जैनिया, दुर्गेश उज्जैनिया, जगदीश पटेल आदि से आशीर्वाद लेकर कन्नौद में अजय सनावा के निवास पर समाज में व्याप्त कुरीतियों व फिजूलखर्च को दूर कर सशक्त समाज निर्माण हेतु विभिन्न बिंदुओं पर युवाओं से चर्चा की। मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नारायण उज्जैनिया, युवा परिषद के देवास जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे, उपाध्यक्ष प्रदीप पटवा, अमित पंवार, हेमंत छीपा आदि शामिल थे।
*photocaption*