पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Timarni News Mp News Nap Office Not Shifted Even After Five And A Half Years Of Release Chaos In Old Building

लोकार्पण के साढ़े पांच साल बाद भी नप ऑफिस नहीं हुआ शिफ्ट, पुराने भवन में अव्यवस्थाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रैन बसेरा भवन के द्वितीय तल पर बने नगर परिषद कार्यालय के नए भवन का उपयाेग करीब साढ़े 5 साल बाद भी शुरू नहीं किया है। भवन का निर्माण लगभग 25 लाख रुपए की लागत से किया था, जिसका लोकार्पण 21 अक्टूबर 2014 काे किया था। नप का कामकाज अभी सालाें पुराने कार्यालय में ही संचालित हाे रहा है, जहां कई असुविधाएं हैं। जबकि नए भवन में सभी सुविधाएं हैं। परिषद में मौजूद सभी विभागों के लिए एल्युमीनियम अाैर कांच के अलग अलग कैबिन बनाए गए हैं। इस व्यवस्था को बनाने में नप ने 2 से ढाई लाख रुपए खर्च किए हैं। इसके साथ साथ पेयजल व पार्किंग व्यवस्था भी मौजूद है।

भवन के ठीक सामने मनाेरम वाटिका के नाम से एक उद्यान भी तैयार किया गया है। फिर भी नए भवन में कार्यालय साढ़े 5 साल बाद भी नहीं पहुंचा है। हालांकि नप की बड़ी बैठकें नए भवन में की जा रही है। क्याेंकि नए भवन में एक साथ सैकड़ाें लाेग बैठ सकते हैं।

पुराने भवन की मरम्मत में खर्च किए लाखाें रुपए

नप के जवाबदार अधिकारियों ने पुराने भवन की मरम्मत में लाखाें रुपए खर्च कर दिए। जब नया भवन बन गया था ताे पुराने भवन की मरम्मत में इतनी बड़ी राशि खर्च करने का काेई मतलब नहीं था। पुराने कार्यालय भवन में पीओपी, पुट्टी, टाइल्स लगाने का काम किया। सीएमओ कक्ष में एयर कंडीशनर लगाकर रंगरोगन सहित बरामदे व सीएमओ व पूर्व अध्यक्ष कक्ष सहित नलजल शाखा अाैर अन्य कक्षों में काम किया है। जबकि अभी तो काम चल ही रहा है। इससे पहले बारिश के दिनाें में दीवारों से पानी का रिसाव हुअा था। इस कारण पुट्टी भी फूल रही है। इनमें दरारें शुरू हो गई।

सीएमओ आरडी शर्मा ने बताया नए भवन में कार्यालय शिफ्ट के लिए कुछ कागजी कार्रवाई करनी है। इसके बाद कार्यालय शिफ्ट करने का निर्णय लिया जाएगा।

जरूरी दस्तावेजों को रखने के लिए भी काेई सुविधा नहीं

वर्तमान में जिस स्थान पर नप का कार्यालय है वहां कई समस्याएं हैं। सबसे बड़ी समस्या वाहनों की पार्किंग की है। साथ ही विभागों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं भी नहीं है। स्वयं नप के अधिकारी कर्मचारी राेज कार्यालय अपने वाहनों से आते जाते हैं। वे भी अपने वाहन इधर उधर गलियों व अन्य स्थानों पर खड़े करते हैं। नप सीएमओ अपना 4 पहिया वाहन सूर्या टावर के सामने खड़ा कर कार्यालय पहुंचते हैं। नप के जरूरी दस्तावेजों को रखने के लिए भी काेई सुविधा नहीं है। कार्यालय भवन पुराना होने के कारण काफी जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। इन्हीं सब समस्याओंं काे लेकर पूर्व परिषद के कार्यकाल के दौरान इसका निर्माण किया था। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर जब रैनबसेरा भवन का लोकार्पण करने अाए थे तब उस समय के नप अध्यक्ष रहे सुभाष जायसवाल ने नए भवन निर्माण की मांग रखी थी। इसके बाद रैन बसेरा के द्वितीय तल पर नप का भवन बनाने के लिए 20 लाख रुपए स्वीकृत किए थे। इस संबंध में जायसवाल ने कहा कि नप काे पुराने भवन में खर्चा नहीं करना चाहिए। यह जनता के पैसाें की बर्बादी है। जल्द से जल्द कार्यालय काे नए भवन में शिफ्ट करना चाहिए।


टिमरनी। रैन बसेरा भवन के ऊपर बने कार्यालय में लगा लोकार्पण का पत्थर।


टिमरनी। नप के नए भवन में इस तरह विभागाें के अलग अलग कैबिन बने हैं।
खबरें और भी हैं...